खरीफ फसल के लिए बीज , खाद सहकारी समिति में भंडारण

सारंगढ़ । जिले के समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि – खरीफ वर्ष 2025 अंतर्गत फसलों की बोनी की तैयारी हेतु बीज एवं खाद जिले के समस्त सहकारी समितियों में भण्डारित किया जा रहा है। किसान बन्धुओं से आग्रह है कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से बीज एवं रासायनिक खाद (यूरिया, डीएपी, सुपर, पोटाश) का उठाव यथाशीघ्र कर लें। अग्रिम उठाव करने पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त ब्याज देय नहीं होगा। जिले के विभिन्न समितियों में 5620.485 मे. टन रासायनिक खाद का भण्डारण एवं 5070.00 क्विंटल बीज का भण्डारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है। किसान अपने आवश्यकतानुसार रासायनिक खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव कर लेवें, ताकि- समय पर बोनी कर सके। कार्यालय उपसंचालक कृषि, जिला सारंगढ बिलाईगढ़ (छ.ग.) की ओर लेख है कि उपरोक्तानुसार प्रेस विज्ञप्ती जारी करने की कष्ट करें।


