BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*चलित थाना का आयोजन ग्राम करपी में*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 28/04/2025 थाना डोंगरीपाली के ग्राम पंचायत करपी में चलित थाना का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निमिषा पांडेय एवं थाना प्रभारी टीकाराम खटकर एवं थाना स्टाफ सम्मिलित हुये तथा ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच, जनप्रतिनिधी गण, गांव के गणमान्य नागरिक एवं महिला पुरूष उपस्थित हुये जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया, थाना प्रभारी के द्वारा साइबर फ्रॉड, यातायात के नियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा माल वाहक वाहनों में सवारी नहीं बैठाने, गांव में शराब बंद कराने एवं ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम नशा मुक्त ग्राम बनाने हेतु प्रेरित किया गया ।


