BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सुशासन तिहार में मृत पड़े उदवहन सिंचाई परियोजना को जीवित करने की मांग  हुई*



सारंगढ़ । भाजपा सरकार की सुशासन तिहार में गांव गांव की समस्याएं सामने आए 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गांव के एक एक आदमी अपनी शिकायत और मांग को आवेदन के जरिए सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किए । पिछले कुछ दिनों से आवेदनों पर कार्यवाही निरीक्षण की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है सरकार के अफसर आवेदनों को टटोल कर गांव तक पहुंच रहे हैं मांगें और शिकायतें पूरा होगी या नहीं यह बात अभी गर्भ में छुपी है पर आवेदनों के आधार पर असर दिखने से आवेदन करने वालों में एक अलग खुशी है । आवेदनकर्ता अपने विषयों में जो मांग रखे हैं , उनमें खुशी है पर यह मांग पूरी होगी तो सरकार की चर्चा भी होगी । जिला मुख्यालय के कोसीर गांव के जनपद क्षेत्र क्रमांक 2 के जस श्रीमती हिरा भैरवनाथ जाटवर ने महानदी की पानी को किसानों के लिए मिरौनी बैराज से कोसीर गांव के लिए नहर के माध्यम से मांग की है । जिस पर जल संसाधन संभाग रायगढ़ ने जल संसाधन विभाग के इंजीनियर राजीव देवांगन को स्थल निरीक्षण के लिए आवेदन के आधार पर ताकीद किए थे । जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि – निरीक्षण के बाद महानदी का पानी कोसीर गांव को मिल सके और किसानों को लाभ हो ।

सत्र 97 – 98 में सारंगढ़ विकास खंड के ग्राम भद्रा और सिंघनपुर में सामूहिक उद्ववहन सिंचाई योजना की शुरुवात हुई थी इस योजना के तहत दोनों गांव के 500 से अधिक किसानों को लाभ मिलना शुरू हो गया था इस योजना में किसानों के ऋण पुस्तिका बैंकों में जमा थे लाखों की लागत से यह योजना की शुरुवात जल संसाधन विभाग के द्वारा किया गया था और किसान इनके खर्च का वहन करते पर यह योजना बहुत मुश्किल से चालू हुई थी और एक वर्ष के अंदर में ही बंद हो गया आज वहां लगे समान गायब हो गए हैं भवन बदहाल होकर खंडहर में तब्दील हो गए हैं इस जगह का अब पर्यटक खाना बनने के उपयोग में कर रहे हैं । वर्तमान में सिंघनपुर महानदी घाट पर मिरौनी बैराज का निर्माण हो गया है । जहां पानी रुक रहा है ।25 वर्ष बाद गांव के हिजया आनंद किशोर और सुरेंद्र वर्मा  ने सुशासन तिहार में इस सिंघनपुर में संचालित उद्ववहन सिंचाई योजना को पुनः शुरू करने की मांग रखे हैं । ग्राम सिंघनपुर की उद्ववहन सिंचाई परियोजना जो मृत पड़े हैं उन्हें पुनः जीवित कर प्रारंभ करने की मांग उठी है। जिसका निरीक्षण पिछले दिवस जल संसाधन विभाग के।इंजीनियर और गांव वालों ने महानदी घाट पहुंच कर इस योजना का चर्चा किए ।किसानों को जब पानी मिलेगा किसान आगे बढ़ेंगे लाभ होगा । वही महानदी से सीधा कोसीर में भी नहर के माध्यम से पानी की मांग रखी गई है। मौके स्थल पर साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ,कोसीर जनपद सदस्य प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर , सहदेव सुमन , पीताम्बर सुमन , बसंत राव , राजेंद्र लहरे  सिंघनपुर में घाट पर हिजया आनंद किशोर और गांव के लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest