*आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जप्त*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय , अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अपक्रं 186/2025 धारा 34 (2) 59 (क)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। । 26 अप्रैल 25 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम गोड़म के परदेशी भारद्वाज ने अपने घर बाड़ी में अवैध शराब बिक्री हेतु छिपा कर रखा है कि- सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान के घटना स्थल गोड़म जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम परदेशी भारद्वाज पिता दादुराम भारद्वाज निवासी गोड़म का होना बताया तथा अपने घर के बाड़ी में छिपा कर रखे 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 1400 रू0 को निकाल कर पेश किया, जिसे मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्रआ. 16 सोनसाय यादव, आर. ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, दिलीप तेन्दुवे, महिला आर. 192 शकुंतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।


