BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सुशासन तिहार : आवेदक इंद्रकुमार को घर जाकर दिया गया दुरुस्त रिकॉर्ड*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में आवेदक इंद्रकुमार पिता रामरतन रत्नाकर द्वारा राजस्व अभिलेख में दर्ज नाबालिग को बालिग दर्ज करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसका हल्का पटवारी के द्वारा आयु प्रमाणन संबंधित दस्तावेज का अवलोकन कर तत्काल पटवारी आईडी में आवेदन दर्ज कर तहसीलदार से आदेश पारित कराकर राजस्व अभिलेख बी १, खसरा एवं किसान किताब में नाबालिग को बालिग दर्ज कर किसान को डिजिटली हस्ताक्षरित बी १ खसरा की प्रति आवेदक को उसके घर जाकर दी गई। इस कार्य को पूर्ण करने में तहसीलदार सरसीवा आयुष तिवारी, पटवारी मनपसार दिलीप खैरवार और कोटवार का योगदान रहा। युवा किसान इंद्रकुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सुशासन तिहार चलाने पर धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest