*जुआरियों से 02 लाख 13 हजार व एक वेन्यू कार*

सारंगढ़ । नाम पता आरोपी दामोदर साहू पिता पिरीत राम साहू उम्र 42 साल अमलीडीह थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार राम साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 31 साल साकिन पीकरी थाना कसडोल जिला ब.बाजार, नंदलाल यादव पिता छेदी लाल यादव उम्र 35 साल साकिन तुम्मा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा राकेश कुमार कोल्ता पिता बलदेव कोल्ता उम्र 25 साल साकिन तुम्मा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा ,किशोर कोयल पिता जगदीश कोयल उम्र 23 साल साकिन मोहतरा थाना गिधौरी जिला ब.बाजार ,महावीर साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 43 साल साकिन कौआताल थाना बिलाईगढ , जितेन्द्र कुमार साहू पिता जवाहर साहू उम्र 29 साल साकिन कौआताल थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ के है।
थाना प्रभारी सरसीवा को मुखबिर से सूचना मिला कि अमलीडीह के नर्सरी के पास जुआरियों के द्वारा ताश पत्ती से हारजीत का जुआ खेल रहें है, सूचना पर थाना सरसीवा के द्वारा जुआ फड़ पर दबिश दिया गया । 07 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े शेष जुआरी जंगल का फायदा उठाकर भाग गए । जुआरी गण दामोदर साहू, राम साहू , नंदलाल यादव, राकेश कुमार कोल्ता, किशोर कोयल, महावीर साहू, जितेन्द्र कुमार साहू पकडे गए, जिसके पास एवं फड से 52 पत्ती ताश नगदी रकम 2,13,820 रूपये, एक काला रंग का वेन्यू कार क्र. CG22 AE 9991 कीमती 5 लाख 80 हजार रूपये , एक काला रंग का प्लेटिना मोटर सायकल क्र. CG11 BH 8312 कीमती 25000 रूपये, पानी पाऊच की बोरी खुला हुआ जिसमें 20 नग पानी पाऊच भरा एवं एक नग तिरपाल जुमला 8,18820 रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 127/ 25 धारा 3 (2) छग जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


