*विधायक कविता ने मनाया सालगिरह बार नवापारा में*

बिलाईगढ़ । विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविता प्राण लहरे ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के बार नवापारा क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के बीच अपने शादी सालगिरह मनाने का निर्णय लिया और 26 अप्रैल 25 को अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के बीच बार नवापारा अभ्यारण में शादी सालगिरह मनाई । इस कार्यक्रम में विधानसभा के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई शुभ कामनाएं दीं । शादी साल गिरह के कार्यक्रम में सर्व प्रथम कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात, कई प्रकार के विषयों पर चर्चा, समस्याओं को समाधान की ओर पहल, विकास कार्यों पर चर्चा करने के पश्चात् सभा को पुरुषोत्तम प्रधान, डिगेश, ताराचंद देवांगन, पी के धृतलहरे, सतीश साहू, हितेंद्र ठाकुर, और विधायक कविता प्राण लहरे ने संबोधित किया के बाद केक काटे गए और बधाई व शुभकामना दिये कार्यक्रम का संचालन युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने किया। युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, ताराचंद देवांगन अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़, हितेंद्र ठाकुर पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार, लव साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांकमेटी सरसीवा, राजा अग्रवाल के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता थे।


