BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*कलेक्टर से चेम्बर पदाधिकारियों ने की भेंट*




बरमकेला। जिले के कलेक्टर डॉ.संजय कन्नौजे से चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा की अगुवाई में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, बरमकेला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सौजन्य भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले व बरमकेला के बारे में इनसे चर्चा कर जानकारी भी ली । कलेक्टर डॉ.कन्नौजे को चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा ने अब तक किये गए कार्यों से अवगत कराते हुए आगे भी रचनात्मक एवं सेवा कार्यों के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रशासन के साथ सदैव खड़े रहने और ब्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने प्रशासन का सहयोग का भरोसा जताया । श्री शर्मा ने  कहा कि- नवपदस्थ कलेक्टर बेहद सुलझे हुए अनुभवी और जिज्ञासु कलेक्टर हैं।जिसका लाभ इस नवगठित जिले को बेहतर ढंग से मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest