BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*सहा. शिक्षक यादव के निधन पर सहयोग राशि दिये*

सारंगढ़ । छग सहा. शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय राम सुभाष यादव का आकस्मिक निधन हो गया । उनका अकस्मात निधन संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। राम सुभाष यादव सर बस्ती धौराभाठा ब्लॉक बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्रधान पाठक के रुप में पदस्थ थे। उनका दशकर्म उनके निज निवास भाठा खम्हरिया में संपन्न हुआ । स. शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष सरयूकांत बंजारे की अगुवाई में संगठन के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय राम सुभाष यादव के शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता करने हेतु संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा सहयोग राशि और श्रीफल उनके सुपुत्र आकाश यादव उनके परिवार के सदस्यों को भेंटकर कर श्रद्धांजली अर्पित की गयी।


