*मिक्सर मशीन में दबने से एक की मौत*

सारंगढ़ । जिले में मिक्सर मशीन वाहन के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। चंदाई और कुधरी के बीच में 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान मिक्सर मशीन की वाहन पलट गयी । इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है वहीं घटना में कोतरी निवासी रामकुमार महिलाने की मौत हो गई । वहीं घायल महिला अमृता का इलाज जारी है। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है । भवन निर्माण के लिए जमीन की खुदाई कर नींव डालने का कार्य किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ वहीं मिट्टी कमजोर होने की बात भी सामने आई है । मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है । इस संबंध में सीएमएचओ डॉ . एफआर निराला ने फोन पर कहा कि – घटना के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है मैं बाहर हूं । थाना प्रभारी कामिल हक ने कहा कि – जांच के बाद ही कुछ कह पाऊंगा ।


