BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सांसद राठिया के हाथों स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24 का विमोचन*



बरमकेला । जिला अंतर्गत आने वाले बरमकेला अंचल के प्रतिष्ठित पत्रकार सुधीर चौहान के स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24 विमोचन सांसद राधे श्याम राठिया के हाथों संपन्न हुआ। जिसके उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया और बरमकेला जपं के समस्त सरपंच, जपं सदस्य ,  जिपं सदस्यों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया कवि सम्मेलन में क्षेत्रीय युवा हास्य कवि कमलेश यादव धाकड़ , शशिभूषण स्नेही, अकलतरा हास्य कवि बंशीधर मिश्रा, भिलाई से गजराज दास महंत, पुटकापुरी से कवि जमुना जवान गोरा, महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध कवयित्रीसरिता सरोज, अंजुलता अंजू के द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिसमें श्रोता खूब हंसते झूमते रहे। मंच में वरिष्ठ कवि , आचार्य कीर्तन सुपकार को साहित्य श्री सम्मान , कवयित्री भारती पटेल भवि को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया ।
  
विमोचन के दौरान जन प्रतिनिधियों का सम्मान एवं भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन करने के लिए सभी कवियो, अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आयोजक पत्रकार सुधीर चौहान की सराहना किये । अपने आप में यह एक ऐतिहासिक कार्य क्रम रहा । जिसमें सबकी सहभागिता रही।ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया, अध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा महामंत्री महेश साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पंडा, जिपं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिपं सदस्य डॉ अभिलाषा कैलाश नायक, नपं अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक, नपं उपाध्यक्ष राजू नायक, जनपद सदस्य हेमकुंवर पुनीत राम चौहान, बरमकेला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल, सरिया बीजेपी मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान, कैलाश नायक, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रामकुमार नायक, सरपंच श्रीमती विनीता प्रमोद नायक, पार्षद राजू नायक, गजानंद गढ़तीया, राज किशोर पंडा, बाबूलाल पटेल विशेश्वर नायक बरमकेला के अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest