BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*प्रांतीय अग्रवाल संगठन के निर्देश पर चलित प्याऊं घर प्रारंभ*

सारंगढ़ । छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन प्रांतीय शाखा रायपुर के अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के मार्ग दर्शन में चलित शीतल जल की सेवा पियाऊं का 25 अप्रैल 25 को बसस्टैंड दैनिक बाजार , तहसील , जिला कार्यालय आदि क्षेत्रों में ठंडे पानी , चॉकलेट एवं गायों के लिए चारे की व्यवस्था भी की गई । छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन पूरे छग में ही नहीं वरन् पूरे राष्ट्र में अपना धार्मिक , स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामूहिक विवाह आदि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य कर रहा है । संस्था प्रमुख अशोक मोदी , प्रांतीय चेयरमैन , राजेंद्र अग्रवाल राजू प्रांतीय कार्य. अध्यक्ष, सुनील राम दास प्रांतीय कार्य. अध्यक्ष , संजय अग्रवाल प्रांतीय महामंत्री कोषाध्यक्ष की उपस्थिति से संगठन को मजबूती प्राप्त हो रहा है । उपरोक्त जानकारी संगठन के उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल जिला सारंगढ के द्वारा दी गई ।


