*पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया – संतोषी*

सारंगढ़ । जिपं सभापति श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर ने कहा कि – जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है ।हमले में 27 निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई , जिसमें रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया का भी इस हमले में निधन हुआ । सभापति संतोषी ने आगे कहा कि – घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है इसे कायरता की पराकाष्ठा और मानवता पर हमला बताया ।धर्म पूछ कर निर्दोषों की हत्या करना अमानवीय है । ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं घटना स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए हैं । केंद्र सरकार और भारतीय सेना आतंकवाद का मुंह तोड जवाब देगी । जम्मू कश्मीर में अमन व विकास की राह में रोड़ा बनने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी ।भारत का यह सख्त रवैया ना केवल आतंकी फैक्ट्री पाकिस्तान को विश्व मंच पर पुनः उजागर करेगा , बल्कि उसके नापाक मंसूबों को कुचल कर नकेल करने का काम भी करेगा ।


