*पहलगांव की घटना अत्यंत दुखद – युधिष्ठिर नायक*

बिलाईगढ़ । जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंक वादी घटना बहुत ही दुखद व निंदनीय घटना है, जिसकी जितनी भी निंदा किया जाए कम है। विभिन्न क्षेत्र से आए पर्यटकों के ऊपर इस प्रकार के कायरता पूर्वक घटना करना, उन आतंकवादियों की निर्दयता को स्पष्ट झलकाती है। कुछ ही समय में सैकड़ो परिवार के हंसती मुस्कुराती जिंदगी को ग़म में बदल दिया । जम्मू कश्मीर की पावनभूमि को लहूलुहान कर दिया। सरकार से हमारा अनुरोध है कि – राजनीति से ऊपर उठकर इस घटना को, अंजाम देने वाले आतंक वादियों से चुन चुन कर बदला लिया जाय ।पर्यटकों, व आम जनता के विश्वास को जीतने का प्रयास करें । उन आतंकवादियों पर वार कर, उनका खत्मा करना ही, तमाम दुखी परिवार के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित होगी । इस कायरता पूर्ण घटना का निंदा करने वाले में प्रमुख रूप से बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ लोगो ने गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया है।


