*22 हजार से अधिक आवेदनों पर कलेक्टर की सख्ती शीघ्र हो समाधान – डॉ संजय*

सारंगढ़ । सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त जनआवेदनों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण हेतु जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा बिलाईगढ़ में बैठक लिया गया । कलेक्टर डॉ संजय द्वारा जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन से जिले में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली , जिसमें आवेदनों की संख्या , प्रकार एवं अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की । डॉ संजय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि – जिन आवेदनों का विषय संबंधित विभाग से नहीं है उन्हें तत्काल संबंधित विभाग को अग्रेषित किया जाए । जिला पंचायत सीईओ बर्मन ने बताया कि – सुशासन तिहार 2025 में 22390 प्रकरण आए , जिसमें राशन कार्ड , उज्ज्वला योजना , पेंशन योजना , शौचालय, भूमि हीन, आवास योजना, अन्य कार्य , मनरेगा से संबंधित प्रकरणों में 2392 प्रकरण निराकृत किया गया है ।
जनपद सभा कक्ष बिलाईगढ़ में सभी अनुभाग अधिकारी से सुशासन तिहार में आए आवेदन माँग एवम शिकायत की विस्तार से समीक्षा की गई । सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि – आवेदन का निराकरण समय बद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए , साथ ही समाधान होने के पश्चात आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सूचित करना अनिवार्य किया जाए ।ताकि – आम जनता को शासन प्रशासन की तत्परता का अनुभव हो । जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि – अधिकांश प्रकरण मांग और सुझाव से संबंधित है ।कलेक्टर साहब ने अंत में कहा कि – मुख्यमंत्री के मनसा अनुरूप व उनके निर्देश के तहत सबको सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समाधान तेजी से करना है । बता दें यह तिहार शासन की जनहित में त्वरित कार्यवाही की नीति को मूर्त रूप प्रदान करता है ।


