BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

बिजली कटौती को लेकर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र


जल्द व्यवस्था सुधारने की कही बात कटौती बंद नहीं होने पर धरना आंदोलन के लिए होंगे बाध्य




सारंगढ़।प्रदेश में भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है और कई जिलों में लू के हालात है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी भीषण गर्मी पड़ रही है जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं वही बिजली विभाग द्वारा लगातार बिजली की  कटौती की जा रही है जिससे आमजन हलकान है गर्मी से लोगों की स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है और लोड सेटिंग के नाम पर लगातार विभाग द्वारा बिजली की कटौती की जा रही है आम जन की इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखकर जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने की बात कही है साथ ही उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि समय पर व्यवस्था नहीं सुधरने पर धरना आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जानकारी शासन प्रशासन की होगी इस तरह लगातार विभाग द्वारा बिजली की अघोषित कटौती से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में लोड सेटिंग के नाम पर घंटे बिजली गुल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest