BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*जनसमस्याओं का समाधान बना सुशासन तिहार – संतोषी*

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर ने बताया कि – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया सुशासन तिहार अब केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर जन समस्याओं के समाधान का त्योंहार बनता जा रहा है । जिला कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी आवेदनों को गंभीरता से लेकर तुरंत समाधान कर रहे हैं और नागरिकों को उनके मोबाइल नंबर पर फॉलो अप कॉल भी किया जा रहा है ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आवेदनों पर सरकारी कार्यवाही सुनिश्चित की गई है । इसका प्रभाव जमीन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है । पहले चरण में नागरिकों की शिकायत को और आवश्यकताओं पर जिस सक्रियता से जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन और उनकी टीम ने कार्य किया उससे लोगों के विश्वास को मजबूती मिली है ।


