*अभापत्रकार सुरक्षा समिति सदस्यों ने कलेक्टर कन्नौजे से की भेंट*

सारंगढ़ । जिले मे संजय कन्नौजे कलेक्टर के नए पदस्थ होने पर अभाप सुरक्षा समिति के सदस्यों ने कन्नौजे से मिलकर उनकी फोटो फ्रेम भेंट कर क्षेत्र की समस्यांओ से अवगत कराया । जिससे कलेक्टर कन्नौजे ने पत्रकारो को आश्वस्त किया की जिले मे सभी कार्य सुचारु रूप से सम्पादित होगें । पत्रकारों से सामूहिक रूप से मिलकर चर्चा करने की भी बात कहीं नरेश चौहान जिलाध्यक्ष अभाप सुरक्षा समिति ने कलेक्टर श्री कन्नौजे से कहा कि – क्षेत्र के भटगांव में परि. अधिकारी अनुपस्थित होने से क्षेत्र की जनता परेशान हैं कलेक्टर ने संज्ञान लेने आश्वास्त किया । कलेक्टर ने जिला के विकास कार्य मे सहयोग प्रदान करने की बात कही । इसमें उपस्थित नरेश चौहन जिलाध्यक्ष, देवराज दीपक, राजेश चौहान, सुधीर चौहान, प्रकाश तिवारी, युवराज निराला,समीप अनंत, मिथुन यादव, राजकुमार सिदार, शंभु पटेल अन्य सभी उपस्थित रहे।


