BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*समरसता कार्यक्रम में सांसद जिपं अध्यक्ष पहुंचे भटगांव*



सारंगढ़ । भटगांव में आयोजित समरसता कार्य क्रम में सांसद कमलेश जांगड़े , जिपं अध्यक्ष संजय पांडे , भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल सहित अन्य नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता व संविधान निर्माण में अमूल्य , अतुल्य योगदान के बारे में सभी ने प्रकाश डाला । जिले के भटगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि – बाबा साहब संविधान निर्माता के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे, उनका सिद्धांत था कि – समाज को आगे तभी बढ़ाया जा सकता है । जब समाज शिक्षित होगा , बाबा साहब ने जाति प्रथा पर विरोध करते हुए कहा था कि  – इंसान महान अपने विचारों और कार्यों से होता है ना की जन्म से , भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि – डॉ अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे । उन्होंने कहा था कि – एक रोटी कम खाओ मगर अपने बच्चों को पढ़ाओ । संजय भूषण पांडे जिपं अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि – डॉ भीमराव अंबेडकर भा. संविधान का वास्तुकार माने जाते हैं । डॉ अंबेडकर  भारतीय संविधान के मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने शांति , स्वतंत्रता , बंशधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी । डॉ अंबेडकर का संदेश था कि – तुम्हारे पैरों में जुते भले ना हो पर हाथों में किताब जरूर होनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest