BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*भारत माता चौक में दी गई श्रद्धांजलि*



सारंगढ़ । आतंकवादियों द्वारा पहलगांव कश्मीर में निंदनीय घटना हुई । जिसमें हिन्दू भाइयों को धर्म पूछ पूछ कर मौत के घाट उतारा गया । आतंकवादियों ने उनसे राज्य नहीं पूछा, उनकी भाषा नहीं पूछी , उनकी जाति नहीं पूछी उन्होंने पूछा धर्म व जिन्होंने हिंदू धर्म बताया उन्हें आतंकियों ने गोलियों से भून डाला । उस के विरोध में आतंकवाद का पुतला दहन एवं कैंडल मार्च निकाला गया । शांम 5 बजे श्री राम सेवा समिति के द्वारा मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई ।‌ दीपक ने बताया कि – पूरे घटनाक्रम में आतंकवादियों ने किसी से भाषा नहीं पूछे क्या तुम हिंदी मराठी , गुजराती, तमिल , बंगाली कौन सी भाषा बोलते हो ? गुजरात , महाराष्ट्र , तमिलनाडु , कर्नाटक , बिहार आप कहां से हो ? यह भी नहीं पूछा , दलित , ब्राह्मण , जाट , ठाकुर , बनिया, यादव ओबीसी क्या हो ? यह भी नहीं पूछा सिर्फ हिंदू थे । यह उनके लिए काफी था और आतंकवादियों ने उन्हें गोली मारकर सदा के लिए सुला दिया । इसी के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवादी और आतंक को पनाह देने वाले के खिलाफ पुतला दहन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में अजेश अग्रवाल , संजय भूषण पांडे, अमित तिवारी, टीकाराम पटेल , महेंद्र केजरीवाल, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस, रामनाथ सिदार  उपाध्यक्ष नगर पालिका, शुभम बाजपेई अभिषेक शर्मा, सतीश यादव, राकेश शुक्ला , राहुल केसरवानी, राजा गुप्ता, अनुराधा केसरवानी, सूरज गुप्ता , जय बानी, नयन बेहार समीर सिंह ठाकुर , दीपक अग्रवाल के साथ ही साथ सैकड़ों नेता और नागरिक उपस्थित रहे । इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि – आतंकवादियों का यह कायराना हरकत है ।इस हरकत का जवाब बहुत जल्द आतंकवादियों के साथ ही साथ उसके आका को भी भुगतना पड़ेगा । कार्यक्रम का कर्ताधर्ता श्री राम सेवा समिति सारंगढ़ है जिसने सर्व हिंदू समाज को लेकर कैंडल मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला दहन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest