BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ का निरीक्षण किया*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2025 कलेक्टर डॉ  संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी शाखाओं के लिपिक एवं अन्य कर्मचारियों से शाखा के कार्यों के बारे में जानकारी लिए। डॉ  संजय कन्नौजे ने न्यायालय कलेक्टर, अपर कलेक्टर न्यायालय, आपदा एवं राहत, स्टेशनरी, भू अभिलेख, राजस्व रिकॉर्ड कक्ष, सहकारिता, वीसी कक्ष, खाद्य, खनिज, निर्वाचन, आवक जावक आदि का अवलोकन किया। इस दौरान अधीक्षक लक्ष्मीनारायण यादव और स्टेनो अशोक देवांगन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest