BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*भाजपा ने डॉ अंबेडकर का किया सम्मान – खुटें*



सारंगढ़। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत अनुसूचित जाति के प्रबुद्धजनों से संपर्क संवाद कार्यक्रम में जिला सारंगढ़ के ग्राम छर्रा पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने पूर्व सरपंच, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता धनिया प्रसाद के निवास पर चर्चा में कहा कि – भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया है जबकि – कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टीयों ने अभी तक अपमानित करने का काम किया है । इसी सच्चाई को उजागर करने के लिए आप के पास आये है। आपको हैरानी होगी जानकर कि – कांग्रेस ने बाबा साहब का अंतिम संस्कार करने के लिए दिल्ली में जगह नहीं दी थी , अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ । जहां-जहां डॉ. अंबेडकर पहुंचे थे , उस जगह को भाजपा ने तीर्थ के रूप में विकसित किया है । इस दौरान भाजपा नेता छबि लाल निषाद, बूथ अध्यक्ष नारायण निषाद, ईश्वर प्रसाद , कुमार टंडन, ओमकार मल्होत्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest