*रतन की नातिन अनमोल शर्मा हुई सम्मानित*

बरमकेला । विकास खंड के मीत डिजिटल एंड स्मार्ट स्कूल में दिनांक 22अप्रैल 25 क़ो ग्रेजुएशन डे एवं ग्रीष्म कालीन विदाई कार्य क्रम का आयोजन किया गया । जिन छात्र-छात्राओं ने सत्र 24 – 25 के वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये हैँ, उन सभी बच्चों क़ो कक्षा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया । जिसमें रतन शर्मा बबली शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा सीमा शर्मा के पुत्री अनमोल शर्मा को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । जिसमें अनमोल शर्मा बहुत ही खुश नजर आ रही थी । सभी बच्चों के लिए स्कूल में स्वल्पाहार कि व्यवस्था की गयी थी । प्रोग्राम के चलते सभी बच्चे बहुत ख़ुश थे लेकिन साथ ही लगभग 2 माह स्कूल से दूर होने से पीड़ा आँखों से झलक रही थी । प्राचार्य मनोज पटेल तथा उपप्राचार्य यादराम नायक ने सभी बच्चों क़ो ग्रीष्मकाल में घर में रहकर पढ़ाई करने, अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी I एकाडमिक प्रमुख महेन्द्र सिक्का ने सभी बच्चों क़ो अगले साल और मेहनत कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में जगह बनाने हेतु प्रेरित किया I


