BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सबका साथ सबका विकास – संजय पांडे*



सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे अपने जिला क्षेत्र के दौरा में है ।विभिन्न ग्राम पंचायत में सरपंच , पंच और सचिवों से रूबरू हो उन्हें बता रहे हैं कि – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मोर दुआर साय सरकार अभियान शुरू किया गया है । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आवास प्लस 2. 0 में पात्र हितग्राहियों को शामिल करना है । उपस्थित सरपंच, पंच प्रतिनिधियों को अपील करते हुए कहे कि – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप हर कच्चे मकान वाले को पक्का मकान दिया जाना है । ऐसे हर गरीब एवं मध्यम वर्ग परिवार जिनके पास पक्का मकान नहीं है , इस योजना के लाभ से वंचित न हो आप सभी इस बात का ध्यान रखें । हर पात्र हितग्राहियों का नाम सर्वे में आ जाए , साथ ही रोजगार सहायक को भी निर्देशित कियें कि – एक भी पात्र हितग्राही का नाम छूटना नहीं चाहिए । हमारी सरकार का प्रयास है की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले । सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास ही हमारा प्रयास है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest