*चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने चेम्बर भवन रायपुर में ली शपथ*

बरमकेला । छग चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का चेम्बर भवन रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह , पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विशेष आतिथ्य में शपथ ग्रहण संपंन हुआ । जिला सारंगढ बिलाईगढ़ से नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को भी शपथ दिलायी गई । इस मौके पर बरमकेला चेम्बर कामर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा, प्रदेश मंत्री दिनेश शर्मा, महामंत्री कैलाश गोयल, अधिवक्ता रामेश्वर बारीक़ विशेष रूप से मौजूद रहे। जिले से छग चेम्बर में प्रदेश पदाधिकारी के रूप में एकमात्र मुकेश अग्रवाल का ही चयन किया गया है गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम में शपथ ग्रहण किये । इसे बरमकेला चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।जिसमे रतन शर्मा एवं बरमकेला टीम का बड़ा योगदान रहा है।गौर तलब है कि बरमकेला इकाई के द्वारा किये गए कार्यों के कारण पूरे प्रदेश में अलग पहचान है । बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने सभी चेम्बर सदस्यों का आभार जताते धन्यवाद ज्ञापित किये ।


