*बिजली कटौती को ले युवक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा*

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में इन दोनों विद्युत कटौती से और लो वोल्टेज से गांव और शहर दोनों जगह के लोग परेशान है । जहां लोग लोवोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं , वहीं विद्युत कटौती से कोई भी कार्य व्यापार आम जन संपादित नहीं कर पा रहे हैं । इसी बात को लेकर शुभम् अपनी टीम के साथ विघुत मंडल पहुंचे उसने कहा कि – गाँव व शहरों में अनावश्यक बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या है।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं NSUI ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा और तीन दिवस के अंदर अगर समुचित कार्यवाही नहीं हुई तों युवा कांग्रेस आमजन के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी । उक्त कार्यक्रम में NSUI जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, युवा कांग्रेस व NSUI के साथियों की उपस्थिति रही । कोई भी अनहोनी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए थानेदार हक की टीम ज्ञापन स्थल पर उपस्थित रही ।


