BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*9 सूत्रीय मांग मुख्यमंत्री साय को सौंपे – लैलुन*



सारंगढ़ । छग में कार्यरत लाखों शिक्षकों की 9 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण कर ने मुख्यमंत्री छग शासन साय  से महानदी भवन मंत्रालय नया रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज छग  क्रांतिकारी शिक्षक संघ छग  ने मुलाकात कर शिक्षकों की  लंबे समय से व्याप्त समस्यां व मांगों को लेकर प्रमुखता से बात रखे । इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर विशेष रूप उपस्थित रही । मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लिए , तथा आगे सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही । शिक्षकों की मांग में यह बात स्पष्ट है प्रथम नियुक्ति तिथि को सेवा में गणना किया जाए एवं सोना साहू मामले में न्यायालय के फैसले के आधार पर सभी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतन मान दिया जावे ।‌

पदोन्नति में आरक्षण लागू हो शिक्षक पंचायत संवर्ग सेवा दौरान दिवंगत शिक्षकों के परिजन को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दी जाए । सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करें । दिव्यांग शिक्षकों के वेतनमान भता वृद्धि हो साथ स्थानांतरण नीति में ट्राईबल्स से एजुकेशन और एजुकेशन  से ड्राइबल किया जाए । संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर को विशेष पहल के लिए साधुवाद दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest