*डॉ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा में पहुंचे जिलाध्यक्ष ज्योति*

सारंगढ़ । बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल ज ने प्रबुद्धजन संपर्क योजना अंतर्गत भेड़वन – गुडेली मंडल के ग्राम हरदी में अनुसूचित जाति (सतनामी समाज) के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज एवं बाबा साहब के सम्मान में किए गए कार्यों को अवगत कराया गया । कार्यक्रम पूर्व अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल का सम्मान किया गया । तदुपरांत जिला अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर ज्योति पटेल ने कहा कि – डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान की स्थापना की , उनके द्वारा ही वसुदैव कुटुंबकम का नारा सार्थक हुआ । सामाजिक, आर्थिक और जाति भेदभाव को समाप्त कर मनखे मनखे एक समान के भाव धारा को डॉ आंबेडकर ने आगे बढ़ाया वे बौद्ध धर्म के अनुयाई रहे , शिक्षा को प्राथमिकता देने वाले डॉ अंबेडकर ने कहां कि – एक रोटी कम खाओ मगर अपने बच्चों को खूब पढ़ाओ । इस दौरान प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा हरि नाथ खूंटे, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पुरी, मंडल उपाध्यक्ष टार्जन महेश, वरिष्ठ नेता लखन वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, जिला मंत्री अजा मोर्चा राम धन चौहान उपस्थित रहे।


