*एनएसयुआई ने की जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी की मांग*

सारंगढ़ । जिले मे वर्तमान में तापमान, 43 डिग्री सेल्सि. से ऊपर पहुंच गया है, जिस से खासकर छोटे कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कि – कई स्कूलों से छोटे बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। जिससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों दोनों में चिंता का माहौल है , छोटे बच्चे न तो गर्मी को ठीक से सहन कर पाते हैं और न ही उन्हें इस मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखने के पर्याप्त उपाय पता होते हैं । ऐसे में स्कूलों तक पहुंचना और वहां कई घंटे बिताना उनके स्वा. के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। अतः सभी शास. व निजी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियां घोषित हेतु एनएसयुआई ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।जिसमे NSUI जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील पटेल , विकास मालाकार , विशाल आंनद, सोनू काठे विधानसभा अध्यक्ष, अंकित पटेल जिला महासचिव, अमर जांगड़े , तुकेश्वर दास मानिकपुरी, राहुल मैत्री, साहिल देवांगन, शुभम देवांगन, आयुष श्रीवास, आशिफ खान, आयुष यादव, हनी यादव, अंकुर , आनंद, मनीष महाजन उपस्थित रहे ।


