BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*कां. नेता युधिष्ठिर ने रक्तदान कर मांगा न्याय*



बिलाईगढ़ । छग में हो रहे अन्याय, अत्याचार, दुराचार, बलात्कार जैसी दिल दहला देने वाली घोर अपराध के खिलाफ, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज  के निर्देशन में, जिकांकमेटी बलौदा बाजार के अध्यक्ष, सुमित्रा धृतलहरे एवं जिकां कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में तथा बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक  कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए ।इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक वनांचल ने अपने तमाम शीर्ष नेताओं के साथ मुख्यमंत्री निवास घेराव करने के बाद, शिवनाथ ब्लड बैंक रायपुर में जाकर रक्तदान किया और विष्णुदेव की गूंगी, बहरी, अंधी सरकार से न्याय की मांग किया है । मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे  युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉ. कांग्रेस कमेटी सोनाखान, प्रेमशीला नायक, रामकुमार नायक, सुखलाल निषाद, नल कुमार पटेल, सुरेंद्र नायक, जान मोहम्मद खान, अभिषेक नायक, मुरली मिश्रा, हेमलाल पटेल, सालिक पटेल, क्षितिज नायक, अजय पटेल, संदीप पटेल आदि कार्यकर्ता शामिल हुए,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest