BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं कर पा रही साय सरकार – बाघे*



सारंगढ । देश में ऐसा कोई राज्य नहीं होगा जहां पर चुनाव के दो महीने के भीतर सरकार में मंत्रीमंडल का पूर्ण विस्तार न हुआ होगा । जन मानस व विकास कार्य को देखते हुए सत्ता में कोई भी पार्टी की बहुमत हो तत्काल सम्पूर्ण मंत्रियों व निगम मण्डल की नियुक्ति कर दी जाती है। कांग्रेस नेता गोपाल बाघे ने छग के भाजपा सरकार की निष्क्रियता को उजागर करते हुए कहा कि – आज छग राज्य के मुखिया विष्णुदेव साय के कार्यकाल को डेढ़ साल पूर्ण हो चुके हैं लेकिन इस राज्य में अब तक मंत्री मंडल का पूर्ण विस्तार नहीं हो सका । जो विधायक मंत्री, संसदीय सचिवों के पद के दावेदार हैं वह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा इस विषय पर ठोस निर्णय न लें पाना अपने आप में हास्यास्पद है। ऐसे में निश्चित रूप से छग प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परम मित्र से बैठ कर छग में मंत्री मंडल विस्तार, संसदीय सचिवों और शेष बचे निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में नियुक्ति को लेकर सलाह मशविरा करने चाहिए क्योंकि – छग प्रदेश की भाजपा सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है।  नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर बिल्हा विधानसभा के ग्रापं मोहभट्टा में आयोजित समारोह में वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को अपना परम मित्र बताया था वहीं डॉ रमन सिंह छग में 15 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में भी मंत्रीमंडल, संसदीय सचिवों के साथ ही निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में नियुक्ति को लेकर इस तरह लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी थी। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छग के तीन बार मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से बैठकर मंत्री मंडल विस्तार के साथ ही संसदीय सचिवों और शेष बचे निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में नियुक्ति कर देनी चाहिए। वैसे भी कुछ दिन पहले विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में हुए नियुक्ति को डाॅ रमनसिंह की पसंदीदा बताया जा रहा है तो फिर आखिर क्यों विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं करते , संसदीय सचिवों, शेष बचे निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों,अपेक्स बैंक में नियुक्ति जारी करने में असमर्थ क्यों है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest