*दुल्हा की गाड़ी ने कार को ठोका हालत गंभीर , ड्राइवर फरार*


सारंगढ़ । कुछ दिनों से क्षेत्र में सड़क दुर्घटना बढ़ती जा रही है , टिमरलगा में भयानक हादसा फिर उसी रात हुआ, दानसरा मानिकपुर में भी बाइक ट्रक से टकराई और महज 36 घंटे बीते नहीं हुए है फिर सारंगढ़ से कोसीर जानें वाले रास्ता में ग्राम डौकीजोर उदयपुर के पास दो कार में टक्कर हो गई । बताया जा रहा है कि – दूल्हे से सजी KIA गाड़ी ने आर्टिगा कार को जबर्दस्त टक्कर मार दी और मौके से चालक फरार हो गया । वहीं आर्टिगा वाहन के चालक को गंभीर चोट आई है जिसे स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां हालत नाज़ुक देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया वहीं घायल खुडूभांठा निवासी दिवाकर अनंत का नाम बताया जा रहा है । kia के वाहन चालक फरार है । जिसकी जानकारी अभी तक अर्थात समाचार लिखे जाने तक नही मिला है । गाड़ी में श्याम सरकार लिखा है,मौके पर कोसीर पुलिस पहुंच चुकी है और घटना की सम्यक जांच कर रही है।


