BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*शताब्दी काम्प्लेक्स की 28 दुकानों की होगी नीलामी*

सारंगढ़ । नगरपालिका क्षेत्र में बिलासपुर रोड़ स्थित शताब्दी काम्प्लेक्स के प्रथम तल में बने कुल 28 दुकानों की नीलामी 2 मई को होने जा रही है। इस काम्प्लेक्स के एक भाग में जहां पर 13 दुकान बने हैं तो, वहीं दुसरे भाग में 15 दुकान बनकर तैयार हैं । मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को होने वाले नीलामी में व्यवसायियों में उत्साह देखने को मिल रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोग उक्त बोली में भाग लेकर दुकान खरीदने के लिए तैयारी कर रहे हैं । बोली लगाने के लिए प्रति दुकान 1 लाख रूपए का बैंकर्स चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट नपा परिषद सारंगढ़ के नाम से जमा किया जाना है तो वहीं अजा , जजा वर्ग के लिए यह राशि 50 हजार की है । ज्यादा जानकारी लेने हेतु नपा कार्यालय सारंगढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है।


