BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता संपंन*




बरमकेला । ग्रामीण स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियो. का आयोजन इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम बरमकेला में 4 अप्रैल से शुभारंभ किया गया था । जिसका समापन 19 अप्रैल को हुआ़ 16 दिन तक चले खेल में 64 टीम ने भाग लिया था।फाईनल मैच पुष्पा बरमकेला और खरवानी मांझी के बीच हुआ , पुष्पा टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 95 रन बनाये , जिसके जवाब में खरवानी मांझी 8 ओवर में 70 रन बनाकर आलआउट होकर 25 रन से हार गये । इस तरह से पुष्पा प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्राफी में कब्जा किया । इनाम वितरण के लिए मुख्य अतिथि रतन शर्मा , विशिष्ट अतिथि मुकेश अग्रवाल, मनोहर नायक , राजू नायक, सुनील शर्मा, बारिक , बंटी साहू , सोनू अग्रवाल , महावीर अग्रवाल, के हाथों इनाम का वितरण हुआ पुष्पा बरमकेला को प्रथम पुरस्कार 21111 / व ट्राफी, खरवानी मांझी द्वितीय पुरस्कार 15555/ व ट्राफी, महाकाल सारंगढ तृतीय पुरस्कार 11111/ व ट्राफी केअलावा अरुण बेस्ट बेस्टमेन, सौरभ बेस्ट बॉलर, आंसु खान को बेस्ट सीरीज, विक्रम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

रतन शर्म  बरमकेला ने कहा कि -लगन व उत्साह के साथ अनुशासित होकर खेलने से 0अवश्य सफलता मिलती है।क्रिकेट खेल प्रतियोगिता खेल आयोजन खिलाड़ियों के विकास के साथ युवाओ को जोड़ने का कार्य करती है । खेल में हार जीत होते है ।हार जीत को भूलकर अनुशासित होकर खेलने से लक्ष्य की प्राप्ति होती है । खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर हमे और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किये ।खिलाड़ी बंधुओं राज्य स्तरीय खेल कर बरमकेला अंचल का नाम रोशन करें । बहुत खुशी की बात है । नपं बरमकेला में पहली बार रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में इंद्रप्रस्थ स्टेडियम चारों ओर से दूधिया रोशनी से जगमग थी जहां खिलाड़ियों को खेलने में मजा आया । इस अवसर पर सुनील शर्मा,  ,रामेश्वर बारिक वकील, महावीर अग्रवाल, बंटी साहू,सहित पार्षद एवं क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मीत शर्मा सहित मोहम्मद वाहेद क्रिकेट कमेंट्री एवं मंच संचालन सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest