BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*तीन स्थान पर अवैध शराब 44 लीटर से अधिक  जप्त*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा लगातार शराब में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामिल हक़ के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के टीम द्वारा अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु मुखबिर सूचना पर आरोपीगण के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत निम्न कार्यवाही किया गया । अप. क्रं. 170/25 धारा 34 (2) 59 (क) आ. एक्ट में आरोपी श्रीमती कौशल्या जायसवाल पति दयाराम जायसवाल साकिन उलखर थाना सांरगढ के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला 24 लीटर कीमती 4800 रू. जप्त किया जाकर विधिवत कार्य वाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

अप.क्रं. 171/2025 धारा 34 (1) (क) आब. एक्ट में आरोपी श्रीमती रिया उर्फ भूरी ताण्डे पति सा. उलखर थाना सांरगढ के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब 3 लीटर कीमती 600 रू. जप्त किया जाकर विधिवत कार्य वाही किया गया । अप. क्रं. 172 / 25 धारा 34 (2) 59 (क) आ एक्ट में आरोपी गोपीचंद पटेल पिता स्व. छबि लाल पटेल साकिन मल्दा (ब) थाना सांरगढ  के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला 10.400 लीटर, देशी प्लेन मदिरा 3. 240 एमएल. बियर 3.750 एमएल. कुल जुमला 17. 390 लीटर कीमती 5040 रू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्रआर धनेश्वर उरांव, केशव प्रसाद देवता, महेन्द्र सिंह मार्को, आर.राधे निषाद, ओमचंद साहू, दिलीप तेंदुए, सुरेंद्र पटेल, भुनेश्वर चंन्द्रा, मआ शंकुतला जायसवाल की प्रमुख भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest