BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*राज्य स्तरीय कलर एंड क्लिक प्रतियोगिता में बहुत बच्चे शामिल हुए*



बरमकेला । SIP (सिप) अबेक्स छग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कलर व क्लिक प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 1 हजार बच्चों ने भाग लिया । उसके बाद दिनांक  18 अप्रैल 24 को प्रतियो. के द्वितीय चरण अघरिया भवन बरमकेला में संपन्न हुआ । इस प्रतियोगिता में बरमकेला , सरिया, सारंगढ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों , मोना माडर्न इंग्लिश मीडियम, सेंट जेवियर्स स्कूल , सृजन मल्टी पर्पज स्कूल , गुरु द्रोणाचार्य (GD) माडल स्कूल, सुभाष चन्द्र बोस स्कूल सरिया,केपी स्कूल बंधापाली, गुरुकुल पब्लिक स्कूल , SR पब्लिक स्कूल लेन्ध्रा एवं अन्य स्कूल से कक्षा 1 से कक्षा 7 तक  के बच्चों ने भाग लिया । जिसमें बरमकेला सरिया सारंगढ़ क्षेत्र के बच्चों ने अपनी चित्रकारी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य संचालक SIP  अबेक्स  के छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड गुरमीत सर रायपुर से थे।

इस प्रतियोगिता के दौरान  गुरमीत सिंग चावला के द्वारा वर्तमान समय में बच्चें शिक्षा ग्रहण करने में एकाग्रता, पढ़ाई में डिसिप्लिन, आत्म विश्वास , गणितीय कौशल आदि शैक्षणिक कौशलों में होने वाली कमी के विषय में चर्चा करने के पश्चात सिप अबेकस के माध्यम से बच्चों में उपरोक्त कौशलों को विकसित करने का समाधान बताया गया। सिप अबेकस के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का बरमकेला में आयोजन की जिम्मेदारी सिप अबेकस बरमकेला प्रिंसिपल अनीता साहू  को दिया गया था। इस प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कलर एवं क्लिक प्रतियोगिता में सिप अबेक्स सारंगढ़ की प्रिंसिपल रोशनी निर्मलकर और उनकी टीम का सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा, साथ ही सिप अबेकस बरमकेला के टीचर  निकिता साहू‌ ,रितु निषाद, ममता साहू और भवानी यादव के द्वारा चित्रकारी के दौरान बच्चों को सहयोग किया गया । सारंगढ़ बरमकेला अबेकस सेंटर के बच्चे,उमंग, रूद्रांश , हिमांशी, मानवी,युवराज साहू ने पालकों को सिप अबेकस से सीखे गये गणितीय कौशल से आश्चर्य चकित किये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest