*भाजपा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला – सूरज*

सारंगढ़ । नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजयुमो प्रदेशभर में कर रही कांग्रेस कार्यालय का घेराव सोनिया राहुल के पुतला दहन नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस शीर्षनेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम आने के बाद भाज युमो ने राज्यभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमोर्चा सारंगढ़ के सूरज गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए । उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्ज शीट के आधार पर इसे देश की संपत्ति की लूट, जनता के विश्वास के साथ विश्वास घात बताया । चार्जशीट में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा व सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों में आरोपी बनायें है । सूरज गुप्ता ने बताया कि – 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि – यह सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया।


