BlogCHHATTISGARHnewsRajnandgaon

*खड़ी ट्रक से टकराई बाइक हुई मौत*




सारंगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग सारंगढ़ से सरायपाली होते हुए राजधानी रायपुर जाने वाली मुख्य मार्ग के दानसरा व मानिकपुर के बीच सड़क किनारे खड़ी ट्रक से एक बाइक सवार जा टकराया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वहीं बताया जा रहा कि – बाइक सवार राम कुमार सिदार जो की घटना स्थल से मात्र आधा किमी दूर मानिकपुर का रहने वाला था , निजी काम से बाहर गया था । रात तकरीबन 11 बजे घर के लिए लौट रहा था । वहीं मिली जानकारी अनुसार ट्रक सड़क किनारे खड़ी थीं और कोई भी लाइट नही जल रहा था , न पार्किंग लाइट और न ही इंडिकेटर जैसे – कोई लाइट जिससे आने वाले वाहन चालक को यह पता चल सके की कोई गाड़ी खड़ी है । दुःखद स्थिति यह कि – मोटर साइकिल चालक को अंधेरा होने के कारण खड़ी ट्रक को देख नही पाया और बाइक सवार जा टकराया और घटनास्थल पर ही मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई ।मामला सारंगढ़ सिटी कोतवाली की है , घटना की सूचना मिलते हैं कोतवाली थानेदार कामिल हक दलबल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मृतक का शरीर अस्पताल के लिए रवाना कर दिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest