BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*भाजयुमो का विशाल प्रदर्शन फुंके राहुल गांधी का पुतला*




सारंगढ़ । भाजयुमो का विशाल प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा की गरिमा मय उपस्थिति में राहुल गांधी का पुतला दहन भारत माता चौक में किया गया । नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद देशभर में कांग्रेस और भाजपा आमने – सामने हैं । जहां कांग्रेस लोकतंत्र बचाएं अभियान के तहत ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, वहीं भाजपा युवा मोर्चा इसका जवाब आक्रामक विरोध के रूप में दे रहा है ।

इसी क्रम में 19 अप्रैल 25 को सारंगढ़ जिले में भाजयु मो के जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया गया । यह विरोध प्रदर्शन शांम 4 बजे भारत माता चौक से प्रारंभ हुआ प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद , सोनिया गांधी मुर्दाबाद जैसे गगनभेदी नारों के राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया । विरोध में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता ज्योति पटेल, जगन्नाथ बानी, डॉ कैलाश जांगड़े, अरविंद खटकर, अजय गोपाल, निखिल केसरवानी,समीर सिंह, मनोज मिश्रा, रवि तिवारी, मनोज जायसवाल, रामकुमार थुरिया, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, सुरज गुप्ता,के साथ जनप्रतिनिधि की भागीदारी रही ,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए अजय जवाहर नायक ने कां. पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और गांधी परिवार को कटघरे में खड़ा किया ।

अजय नायक ने आगे कहा कि – क्या है नेशनल हेराल्ड मामला ? 1937 में पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) द्वारा नेशनल हेराल्ड, नवजीवन, और कौमी आवाज़ जैसे समाचार पत्र प्रकाशित किए  थे । 2008 में आर्थिक संकट के चलते यह बंद हो गया व कांग्रेस ने इसे 90 करोड़ रु. का कर्ज़ दिया 2010 में बनी यंग इंडिया लिमिटेड, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 76% हिस्सेदारी है, ने मात्र 50 लाख रुपये में A J L का अधिग्रहण कर लिया । यह आरोप है कि – कांग्रेस पार्टी के दान व चंदे से मिले रकम का दुरुपयोग निजी लाभ के लिए किया गया । जिससे गांधी परिवार को सीधा आर्थिक फायदा हुआ।

भाजपा ज्योति पटेल का आरोप था कि – कांग्रेस लोक तंत्र बचाओ की आड़ में ईडी की कार्रवाई से जनता का ध्यान भटका रही है । जबकि – वास्तव में यह एक बड़ा आर्थिक अपराध है जिसे अब जनता के सामने लाना जरूरी हो गया है जिलाध्यक्ष ज्योति का दावा है कि – उन का यह प्रदर्शन गांधी परिवार की कथित आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ जनता की आवाज़ है ज्योति पटेल ने आगे यह भी कहा कि – प्रदर्शन की पूरी व्यवस्था भाजयुमो द्वारा की गई थी। कार्यकर्ताओं के लिए शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई थी । समय पालन पर विशेष ध्यान दिया गया।  कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर प्रदर्शन कर पुतला दहन कर रोष प्रकट किया । सारंगढ़ थानेदार कादिर हक अपनी पूरी टीम के साथ राहुल गांधी के पुतला दहन को रोकने की भरपूर कोशिश किये पर वह भाजपा भाजयुमोर्चा की चाल को नहीं समझ पाए और राहुल गांधी का पुतला धूं धूं करके जलता रहा । पुलिस पुतले को बुझाने के लिए बाल्टियों के माध्यम से पानी भर भर के पुतले में डाले लेकिन तब तक पुतला राख हो चुकी थी । थानेदार हक शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से सफल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest