BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण ने ताराचंद देवांगन को सौंपा पदभार



सारंगढ़ । जिला कांग्रेसध्यक्ष की ताजपोशी बाद पदभार ग्रहण एवं कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष ने अपना दम दिखाया और कार्यक्रम में स्वस्फूर्त जुटने वाली भीड़ सफलता को भी बयां की । साहू धर्मशाला में पूरा हॉल व बाहरी परिसर भी भीड़ से छोटी पड़ गई और यह पहली दफा था जब सालों से घर बैठे कांग्रेसी उक्त कार्यक्रम में नजर आए । कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने जिलाध्यक्ष तारा चंद देवांगन को पदभार सौंपते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी। मंच पर अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक कवितालहरे विधायक,संदीप अग्रवाल विधानसभा प्रभारी, पदमा मनहर, प्रकाशनायक , श्रीमती सोनी अजय बंजारे नपा अध्यक्ष, डॉ मेनका देवी सिंह छाया सांसद, श्रीमती विद्या चौहान जपं अध्यक्ष बरमकेला, डॉ परिवेश मिश्रा, सुश्री कुलिशा मिश्रा, मंजू लता आनंद, लता जाटवर, विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी घनश्याम मनहर, गनपत जांगड़े , शरद यादव, इंदु पौडवार सेवादल जिलाध्यक्ष, सरिता गोपाल महिला कां. जिलाध्यक्ष, शुभम वाजपेई युवा कांग्रेस एवं अभिषेक शर्मा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मंचासीन रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता विष्णु चंद्रा ,ताराचंद पटेल ,पंकज भागवत, युधिष्ठिर नायक, संजय दुबे आगंतुक अतिथि का अभिवादन किया। मंच संचालन गोल्डी नायक ने किया आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने किया ।


भारत माता चौक में पूर्व एल्डरमैन दामोदर देवांगन , शुभम् देवांगन के नेतृत्व मेंवत जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन का गर्म जोशी से स्वागत किया। तारा देवांगन ने भारत माता की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया और सीधे कार्यक्रम स्थल साहू धर्मशाला पहुंचे, साहू धर्मशाला में वरिष्ठ कांग्रेसियों और ब्लॉक कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया । पदभार ग्रहण कार्य क्रम हुआ । वहीं स्वागत भाषण में अरुण ने कहा कि जिलाध्यक्ष का पद एक बड़ी जवाबदारी वाला पद है। इस के लिए हर एक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिलकर एक मंच से संगठन के नीति नियमों के तहत कार्य करना होगा और विपक्ष में एक जुट ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होगी । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , दो पूर्व विधायक , दो वर्तमान विधायक जिला अध्यक्ष की प्रतीक्षा करते रहे जो निर्धारित समय से 2 घंटे से अधिक कार्यक्रम स्थल में लेट पहुंचे यह भी विचारणीय है कि जिलाध्यक्ष के ताज पोशी होते ही बरमकेला जनपद से सभी सभापति कांग्रेस के बजाय भाजपा के बन गए और वही ब्लॉक अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया ।

जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन कहा कि – मैं बहुत छोटे से परिवार से आता हूं संगठन में कार्य करते-करते आगे बढ़ाने की इच्छा थी । बुथ स्तर में जाकर उसे मजबूत करना नई टीम बनाना एक बड़ी चुनौती होगी। आप सब तैयार हो जाए आप सब जिलाध्यक्ष हैं । मेरी कोशिश विधायक पूर्व विधायक पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेताओं को एक साथ लेकर चलने की है । आपका मार्गदर्शन सहयोग और उपस्थिति सदा आवश्यक है , सभी के लिए संगठन सर्वोपरि है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज तिवारी, गोल्डी नायक घनश्याम मनहर , संजय दुबे, अजय बंजारे , विनोद भाई , नितीश भारद्वाज, लता जाटवर, प्रवेश देवांगन , अजय देवांगन, गोलू ठाकुर तारकेश्वर तांडेल  शुभम देवांगन और खासकर मेरी युवा टीम जो परछाई सा मेरे साथ रहती है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाई है ।



विधायक उत्तरी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी मैं संगठन के साथ रहकर कार्य करूंगी आप सबका सहयोग और आशीर्वाद बना रहे। विधायक कविता लहरे ने कहा कि – मैं अपने विधान सभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हूं ताराचंद भैया को   बधाई। पद्मा मनहर ने तारा चंद को कहा कि – नए चेहरे को बड़ी जवाबदारी मिली है हम सब मजबूती से काम करेंगे। पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि – अरुण मालाकार का कार्यकाल अच्छा रहानये जिलाध्यक्ष बहुत युवा है इन्हें हमेशा सहयोग करूंगा । डॉ मेनका देवी सिंह छाया सांसद कांग्रेस ने कहा कि – अभी संघर्ष का समय है सभी को साथ लेकर चले । संगठन के प्रभारी संदीप अग्रवाल ने कहा कि – अरुण मालाकार के कार्य काल के बाद अब एक नए दायित्व युवाध्यक्ष ताराचंद को मिला है आशा है संगठन के अनुरूप उसे पूरा करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest