BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

ज़िला सारंगढ बिलाईगढ़ के योजनाओ, पंचायत से सम्बंधित समस्त नस्तियों की मांग ज़िपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने की




सारंगढ़ बिलाईगढ़। संजय भूषण पांडेय अध्यक्ष ज़िला पंचायत ज़िला सारंगढ बिलाईगढ़ ने मंत्रालय में छः ग शासन के
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव  तारन प्रकाश सिन्हा से मिलकर सारंगढ बिलाईगढ़ ज़िला के पंचायत से संबंधित सभी योजना मद, जिला स्थापना , उपसंचालक शाखा, सचिव कार्यालय प्रशिक्षण,15वें वित्त आयोग, समाज कल्याण तथा समस्त वित्तिय एवं भौतिक जानकारियां दस्तावेज नस्तियों को हस्तांतरण किए जाने की मांग की तथा कलेक्टर रायगढ़ कलेक्टर बलौदा बाजार भाटापारा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलावत बलौदा बाजार भाटापारा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ को निर्देशित करने का निवेदन किया। जिससे कि सभी योजनाओं को सुचारू रूप से संचालन नियंत्रण व कार्य करने में सुविधा हो सके उनके साथ ज़िला पंचायत रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल, अधिवक्ता दीपक तिवारी उपस्थित थे। ज्ञात हो की 8 अगस्त 2024 को राज राज पत्र असाधारण में प्रकाशित सूचना के अनुसार नवीन जिलों में जिला पंचायत के स्थापना किया गया है परंतु आज दिनांक तक पंचायत शाखा से संबंधित समस्त नस्तियों का संधारण अविभाजित रायगढ़ जिला एवं बलौदा बाजारभाटापारा जिला में किया जा रहा है जिसके कारण  सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में चल रहे विकास कार्य की जानकारियां तथा तथा भौतिक जानकारियां नहीं मिल पा रही है जिससे कार्य करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं नवगठित सारंगढ़ जिला के अधिकारी कर्मचारियों को विकास कार्यो के सुपरविजन में काफी कठिनाईया हो रही है। तथा ग्रीष्मकाल में विकास सम्बधी योजनाएं ग्रामो में चलती है अधूरे विकास की नस्तियों का हस्तांतरण नही होने  वास्तिविक स्थिति का पता नही चल पा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest