*नगर कांग्रेसाध्यक्ष पवन का इस्तीफा अस्वीकृत*


सारंगढ़ । नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद का इस्तीफा छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजें जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पवन का इस्तीफा अस्वीकृत कर दियें । इस आशय की सूचना सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाकां. अध्यक्ष ताराचंद देवांगन को मिलते ही वे उक्ताशय मामले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा प्रेषित पत्र को लेकर सारंगढ नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन के दुकान पहुंचे उनके साथ में प्रकांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर , वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज तिवारी, जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज गोल्डी नायक,मितेन्द्र यादव इत्यादि कांग्रेस नेताओं के साथ पवन अग्रवाल को उन के इस्तीफे की अस्वीकृति बाबत पत्र सौंपते हुये नकां की कमान उन्हें पुनः सौपें । 4 दिन पूर्व पवन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद सारंगढ़ में अटकलों का बाजार गर्म रहा जिसका सुखद पटाक्षेप हो गया ।


