BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सुशासन तिहार पर लोगों ने जमा किये आवेदन*



सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार 2025 कार्यक्रम को जनपद पंचायत क्षेत्र में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिले है । सीईओ राधेश्याम नायक ने बताया कि – यह कार्यक्रम 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में चला । यह सुशासन तिहार ग्राम पंचायत भवनों में शिविर के रूप में लगाए गए । इन शिविरों में लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन जमा कियें है । साथ ही साथ आवेदन की पावती भी उन्हें दी गई । राधेश्याम नायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ ने बताया कि – ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने – अपने आवेदन दिए जिसमें बिजली , पानी , शौचालय निर्माण, वृद्धा पेंशन , महतारी वंदन योजना जैसे अन्य कई प्रकार की योजनाओं और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे शामिल है । वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीएम आवास की मांग को लेकर आवेदन भरे गए हैं। सीईओ राधेश्याम नायक ने लोगों से अपिल किए थे कि – सुशासन तिहार के अवसर पर अपनी मांगों को लेकर आवेदन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest