BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*छत्तीसगढ़ बना शराब गढ़ – बिनोद भारद्वाज*



सारंगढ़ । जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – छग की विष्णु देव साय सरकार पूरे प्रदेश को शराब का गढ़ बनाने की योजना पर काम कर रही है । बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर कोई सवाल ना उठा सके इसलिए साय सरकार यह सोची समझी नीति अपनाकर युवाओं को नशे के गर्त में धकेल रही है ।भारद्वाज जी ने बताया कि – किशोर उम्र से लेकर युवा, बड़े बुजुर्ग, हर वर्ग शराब के नशे में डूब चुकी है । देश में सबसे ज्यादा शराब की खपत छग में हो रही है । शराब के कारण घरेलू हिंसा, मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म , चाकू बाजी, हत्या, बलात्कार , लूट जैसे वारदात प्रदेश में चरम पर है । गांव से लेकर शहर तक , गली – गली मोहल्ले में शराबियों के हुड़ दंग से महिलाओं का घर से निकलना दुर्भर हो गया ।प्रदेश की भयावह स्थिति पर भाजपा के तमाम नेता , महिला मोर्चा की बहनें खामोश है । कांग्रेस सरकार के समय महिला मोर्चा की बहनों में शराब बंदी की मांग को लेकर अनेक बड़े आंदोलन किए थे । भाजपा मोर्चा की इन बहनों को कांग्रेस शासन के समय शराब में बुराई नजर आती थी । अब जब प्रदेश में उन्हीं की सरकार है , शराब बंदी आसानी से वह करवा सकती है लेकिन इस मामले को लेकर उनकी खामोशी केवल यही साबित करती है कि – शराबबंदी को लेकर जो आंदोलन उन्होंने की वह केवल एक राजनीतिक स्टंट था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest