BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सर्वे ग्रामीण विकास की दिशा में ठोस कदम है – पुनीत*



बरमकेला । जिला अंतर्गत जपं बरमकेला के ग्रापं लिंजीर में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2 योजना तहत सर्वे कार्य शुभारंभ हुआ।जिसका शुभारंभ जपं बरमकेला के क्षेत्र क्रमांक 15 के सदस्य श्रीमती हेमकुंवर चौहान के कर कमलों द्वारा किया गया।इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य 20 11 के आवासीय सूची में छूटे पात्र परिवारों को प्रधान मंत्री आवास योजना तहत 100 % आवासीय लाभ सुनिश्चित करना है । जपं बरमकेला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शासन की ओर से चक्रधर नायक ADEO ,तीरथ बरिहा रोज. सहा. उपस्थित रहे। सर्वेक्षण के दौरान प्रतिनिधि राम भरोष कोडाकू सरपंच , मनबोध चौहान , श्रीमती सोहन बाई बरीहा पंच एव राज्य अजा आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान ने भाग लेकर केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी व राज्य सरकार साय द्वारा चलाए जा रहे योजना का लाभ लेने के जनसमूहों को जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि – कोई भी पात्र परिवार, प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित  नही रहेगा शासन की योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा । यह सर्वे कार्य ग्रामीण विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest