*सारंगढ़ जिला अस्पताल की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिला जिपं अध्यक्ष*

सारंगढ़। जिपं सारंगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडे छग शासन के स्वा. सचिव अमित कटारिया से मिलकर सारंगढ़ सामु. स्वा. केंद्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौपें ।जिसमें प्रमुख रूप से सामु. स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ को जिला अस्पताल का दर्जा देते हुए उन्नीयकरण किए जाने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति किए जाने तथा सोनोग्राफी के ऑपरेटर की नियुक्ति किए जाने तथा रिक्त पदों की भर्ती शीघ्र किए जाने हेतु ज्ञापन सौपें और स्वास्थ्य सचिव से मिलकर आग्रह किया कि – सारंगढ़ एक अजा, पिछड़ा बाहुल्य क्षेत्र है जहां स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक कमी है जिसे शीघ्र निराकरण किया जाए स्वास्थ्य । सचिव श्री अमित कटारिया ने श्री पांडे को आश्वासन दिया है कि – शीघ्र ही दौरे पर सारंगढ़ जिला मुख्यालय आएंगे तथा आपके आग्रह पर शीघ्र कार्यवाही किया जाएगा । संजय भूषण पांडे के साथ अजेश अग्रवाल , अधिवक्ता दीपक तिवारी उपस्थित ।


