BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नेत्र शिविर का उद्घाटन डॉ जवाहर नायक ने किया*



सारंगढ़ । 10 बजे ग्राम व ग्रापं मारोदरहा में नेत्र शिविर  आयोजित नरेन्द्र मालाकार एवं स्व.खीरसागर डनसेना की स्मृति में हुई । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, विशिष्ठ अतिथि मंडल भाजपा महामंत्री चूड़ामणि पटेल, राधामोहन पाणिग्राही,सेवा सहकारी समिति गोबरसिंहा के प्राधि. अधिकारी मुरलीधर पटेल के करकमलों से किया गया इस
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सुलोचना टेकलाल सिदार, उपसरपंच दिनेश कुमार डनसेना ने किया। शिविर में संबलपुर से आए हुए डॉक्टरों व पैरा – मेडिकल स्टाफ़ की टीम ने मारोदरहा एवं आसपास के सैंकड़ों मरीजों की आंख से संबंधित आंख का लाल होना आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतिया बिंद,काला मोतियाबिंद आदि सभी रोग का नि:शुल्क जांच परीक्षण उपरांत नि:शुल्क चश्मा का वितरण किया गया।

विदित हो कि – मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों के लिए त्रिलोचन नेत्रालय सम्बलपुर के द्वारा भोजन,रहने की व्यवस्था,दवाईयां,चश्मा व आने और छोड़ने की व्यवस्था नि:शुल्क प्रदान की जाती है। मौके पर त्रिलोचन नेत्रालय सम्बलपुर के फिल्ड प्रभारी राजेंद्र होता, आर. एच.ओ. दिनेश पटेल,लक्ष्मी पटेल,संजय सिदार, अशोक पटेल,गौतम सिदार, लोक नाथ यादव, हरिचरण, टीका राम सहिस,लोकेश डनसेना, रोशन, राकेश , हुलसी पटेल, गन्धर्वी चौहान,तेजराम डनसेना, शक्राजीत साहू , कुन्ती साहू एवं बड़ी संख्या में स्थानीय  ग्रामीणों की मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest