BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

पुरगांव के कई घरों में बोर से दूषित पानी निकलने की शिकायत



सारंगढ़ बिलाईगढ़ । अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पुरगांव के वार्ड क्रमांक 16 के कई घरों में बोरवेल्स से गंधयुक्त दूषित जल निकलने की शिकायत एसडीएम बिलाईगढ़ से कर उचित कार्यवाही की मांग किया गया है ।
        प्राप्त समाचार के अनुसार अनुविभाग  मुख्यालय बिलाईगढ़ से लगा ग्राम पंचायत पुरगांव के वार्ड क्रमांक 16 में कई घरों के बोरवेल्स से गधयुक्त पानी निकल रहा है इसकी लिखित शिकायत एसडीएम बिलाईगढ़ से कर उचित कार्यवाही की मांग किया गया है ग्राम पुरगाव  के वार्ड क्रमांक 16 में विगत सप्ताह भर से घरों के बोरवेल से दूषित पानी निकल रहा है जो पीने के योग्य नहीं है और इसमें से स्मेल आ रहा है । गांव के हरिप्रसाद जायसवाल  ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत एसडीएम बिलाईगढ़ से कर उचित कार्रवाई की मांग किया गया है। श्री जायसवाल ने आगे बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत पुरगांव एवं यहां के जनप्रतिनिधियों इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है किंतु समस्या का निवारण नहीं होने से सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर अति शीघ्र उचित कार्यवाही की मांग एसडीएम बिलाईगढ़ से किया गया है क्योंकि दूषित जल से संक्रामक बीमारी  की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest