*आईपीएस आकाश मघरिया के जन्म दिवस पर अस्पताल में मित्रों ने बांटे फल*

सारंगढ़ । रियासत, सियासत की नगरी सारंगढ़ जहां विरासत काल से लेकर अब तक इस नगर ने अपनी एक अलग पहचान अविभाजित मप्र में भी दिखाई है । इसी कड़ी में जहां पूर्व में सारंगढ़ नगर में जन्म लेने वाले शख्सियत मप्र शासन में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, प्रमुख सचिव, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस रहते नगर का मान बढ़ाया तो वहीं अब सारंगढ़ माटी के सपूत नगर के बड़ेमठ पारा निवासी मोहन दत्त मघरिया आयुर्वेद चिकित्सक के यहां 14 अप्रैल को जन्म लेने वाले आकाश मघरिया किसी परिचय के मोहताज नहीं है । सन 2009 में आईपीएस का एक्जाम पास कर बतौर पुलिस अधिकारी आईपीएस में इनका चयन पश्चिम बंगाल में हुई । जहां सेवा देते हुए अब लगभग सोलह वर्ष हो गए जहां एएसपी से शुरुआत एसपी वर्तमान में डीआईजी के पद पर पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में अपनी सेवा दे रहे हैं व आज भी अपनी जन्म भूमि के प्रति कुछ अलग करने की चाह रखने के साथ ही सारंगढ़ वासियों के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं । सारंगढ़ नगर के इस युवा आईपीएस का 14 अप्रैल को जन्म दिवस के अवसर पर उनके सहपाठियों ने हमेशा की तरह मिलकर नेक कार्य करते हुए सारंगढ़ शास. अस्पताल में मरीजों से मिलकर उन्हें फल वितरण किया और मरीज का हाल जाना । उन्होंने आकाश मघरिया की जिक्र करते हुए उनके बारे में जानकारी दी ।जन्म दिवस के उपलक्ष में यह कार्यक्रम महज मरीजों को फल वितरण करने तक सीमित नहीं है इस कार्यक्रम के माध्यम से आज के युवा पीढ़ी को हमारे युवा साथी आकाश मघरिया की तरह कड़ी मेहनत कर एक बड़े मुकाम में पहुंचने की दिशा में बड़ी पहल होगी । सारंगढ़ के माटी पुत्र आकाश मघरिया को उनके जन्मदिन पर बधाई व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सारंगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई अंकित केशरवानी, आशीष अग्रवाल, मोन्टी केजरीवाल, कुलदीप पटेल अधिवक्ता , रामगोपाल साहू राईस मिलर, मनीष अग्रवाल अभिषेक केसरवानी, रिंकु बानी ने बधाई दी ।


