*डीईओ पटेल ने बिलाईगढ़ कार्यालय का किये निरीक्षण*

बिलाईगढ़ । बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, लोक कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर साकार करने की महत्त्व पूर्ण जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है,वे ही कर्म और कर्तव्य से विमुख होकर निश्चित समयावधि में कार्यालय से अनुपस्थित रहेंगे तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की कल्पना बेमानी हो जाती है । ऐसे ही वाक्या डीईओ पटेल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसीसी कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण करने पर देखने को मिला डीईओ पटेल ठीक 10.05 बजे बीआरसीसी कार्यालय और 10.35 बीईओ कार्यालय बिलाईगढ पहुंचे तो वहां बीईओ एसएन साहू, एबीइओ सोनी, एबीईओ भोई बीआरसीसी नेताम अपने कार्यालय से नदारद मिले । दोनो कार्यालयों के जिम्मेदार अधिकारियों एवम स्टॉफ केअन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति को देखकर डीईओ पटेल ने जमकर फटकार लगाते हुए संबंधितों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती तथा विभागीय कार्यवाही हेतु डीपीआई को प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देशित किया ।


